8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक मृतक की 4 माह पहले ही हुई थी शादी

नैनवां. थाना क्षेत्र के रजलावता गांव के पास बामनगांव रोड पर शुक्रवार रात को सड़क पर घायल अवस्था में मिले युवक बाइक पर सवार थे। ट्रैक्टर द्वारा युवकों की बाइक के टक्कर मारने से तीनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। ट्रैक्टर की टक्कर से तीनों घायलों में से 20 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू व 22 वर्षीय सिंटू की मौत हो गई थी, वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 23 Sep 2023, 6:05 PM IST

Accident In Bundi

Accident In Bundi

नैनवां. थाना क्षेत्र के रजलावता गांव के पास बामनगांव रोड पर शुक्रवार रात को सड़क पर घायल अवस्था में मिले युवक बाइक पर सवार थे। ट्रैक्टर द्वारा युवकों की बाइक के टक्कर मारने से तीनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। ट्रैक्टर की टक्कर से तीनों घायलों में से 20 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू व 22 वर्षीय सिंटू की मौत हो गई थी, वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया था। युवक सदा सुखजी के मेले में से एक साथी युवक को घर पर छोडऩे जा रहे थे, इसी दौरान बामनगांव रोड़ पर कुछ दूरी पर ही सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक के टक्कर मारी दी, जिससे तीनों युवक गंभीर घायल हो गए।

लोगों ने तीनों घायलों को नैनवां चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से जयपुर रैफर कर दिया, जिसका ट्रोमा सेंटर पर उपचार चल रहा है। शनिवार सुबह थाने से एएसआई शंकरलाल यादव व बंशीलाल ने नैनवां उपजिला चिकित्सालय पहुंच शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। एएसआई ने मृतको के चेचेरे भाई की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : Jio ने आईफोन 15 के लिए लॉन्च किया शानदार ऑफर, पूरे 6 महीने तक रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा फ्री

चार माह में सुहाग उजड़ गया
हादसे में मृतक सिंटू की चार माह पहले ही शादी हुई थी। सिंटू की शादी नैनवां तहसील के ही तुलसीपुरा गांव की मधु से शादी हुई थी। मधु अभी ससुराल आ पाई थी कि उससे पहले ही हादसे ने उसका सुहाग उजड़ गया।

हर आंख नम हो गई
जैसे ही दोनों युवकों के शव उनके गांव रजलावता पहुंचे तो दोनों के घरों में परिजनों कोहराम मच गया। घरों से दोनों की अर्थियां उठी तो अंतिम यात्रा में शामिल हर आंख नम हो गई। गांव के जवान बेटों की मौत से गांव में मातम पसरा रहा।