
मंदिर में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार
जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराया हुआ माल बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।
डीसीपी (पश्चिम) संजीव नैन ने बताया कि 24 दिसंबर को परिवादी आकेडा डूंगर विश्वकर्मा निवासी रामबाबू प्रजापत ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उनके गांव आकेड़ा डूंगर में वीर तेजाजी महाराज के मंदिर के दानपात्र में रात को चोर ताला तोड़ककर रुपए चुरा ले गए।
पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) रामसिंह और थानाप्रभारी राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद महज चार घंटे में ही चोरी करने वाले आरोपी रोड नम्बर 17 विश्वकर्मा निवासी पुष्पराज कुमार उर्फ राज सिंह, आकेडा डूंगर विश्वकर्मा निवासी विजय और राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चुराया हुआ सामान बरामद कर लिया।
Published on:
24 Dec 2023 09:26 pm
