
मानसरोवर में सजेगा इस बार गर्म कपड़ों का बाजार
जयपुर. राजधानी में हर साल लगने वाले तिब्बती बाजार इस बार मानसरोवर में सजेगा। इस तिब्बती बाजार की जगह 40 साल में चौथी बार बदली गई है। ऊनी और गर्म कपड़ों का यह बाजार इस बार 20 नवंबर से अमरूदों का बाग की जगह मानसरोवर स्थित वीर तेजाजी रोड (वीटी रोड) पर लगेगा। हालांकि इस बार यह बाजार महीनेभर की देरी से शुरू होगा। फिलहाल खाली मैदान में अस्थाई दुकानें बनाई जा रही हैं।
तिब्बतियन बाजार के पसांग ने बताया कि यह बाजार जयपुर में पिछले 40 साल से लग रहा है। 40 साल पहले सर्दी के समय कुछ लोग तिब्बत से आते थे और एमआइ रोड पर फुटपाथ पर कपड़े बेचते थे। फुटपाथ पर ही दो-तीन महीनों तक अस्थाई दुकानें रहती थी। उसके बाद सरकार ने अल्बर्ट हॉल के पीछे शिफ्ट कर दिया। कुछ समय वहां दुकानें लगाई गईं। बाद में चौगान स्टेडियम में बाजार लगाने के लिए जगह दी। वहां करीब 10 साल तक बाजार लगाया गया। बाद में वहां से अमरूदों का बाग में भेज दिया गया। पिछले 7 साल से अमरूदों का बाग में ही बाजार लगाया जा रहा था।
जगह मिलने में हुई देरी
तिब्बती बाजार शुरू होने में देरी की वजह जगह मिलने में देरी रही। बाजार लगाने वाले दुकानदारों के अनुसार वे करीब दो महीने से जगह की तलाश कर रहे हैं। अमरूदों का बाग में हाईकोर्ट की ओर से स्टे होने के कारण जेडीए से मंजूरी नहीं मिली। उसके बाद जेएलएनमार्ग पर एक निजी और फिर अमानीशाह नाले के पास जमीन देखी, लेकिन बात नहीं बनी। अब वीटी रोड पर जगह मिली है।
Updated on:
11 Nov 2018, 2:01 AM IST
Published on:
11 Nov 2018, 2:01 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.