जयपुर। शाहपुरा के खातोलाई गांव में शादी समारोह में ट्रांसफार्मर फटने से हुए हादसे के बाद भी विधुत निगम नहीं चेत रहा है। कहने को तो विधुत निगम क्षेत्र में सालभर सुधार कार्य करता है। इससे मुख्य रूप से झुलते तारों, टेडे मेढे पोल को सीधा करना और सडकों के बीच लगे पोल हटाने का दम भरता है लेकिन कई जगह विधुत निगम की लापरवाही से बीच सडक़ में बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए है। जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते है।