21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगे को फाड़कर किया आग के हवाले, 5 गिरफ्तार

स्कूल पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर फाड़ दिया और फिर उसे आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santosh Trivedi

Jan 27, 2016

बिचून गांव में स्थित राजकीय विद्यालय में मंगलवार शाम कुछ समाजकंटकों ने स्कूल पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर फाड़ दिया और फिर उसे आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात है।

आरोपियों में तीन बाल अपचारी शामिल हैं। स्कूल प्रशासन ने बुझाई आग पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बिचून निवासी एक समुदाय विशेष के पांच लोग पहुंचे और स्कूल पर लगे तिरंगे को उतार लिया। इसके बाद आरोपियों ने झंडे के दो टुकड़े कर दिए और उसे आग लगा दी। मौके पर पहुंचे स्कूल प्रशासन ने आग बुझाकर झंडे को पूर्णरूप से जलने बचाया। आरोपी यह देखकर वहां से भागने निकले। खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा कर शांत किया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।

पुलिस ने इस मामले में पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बुधवार को पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ कर जलाने की घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था, अब मौके पर शांति बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा दो में मामला दर्ज किया गया है।