
Tuesday Special Upay , Hanumanji Ki Puja Vidhi , mangal ke upay
जयपुर. मंगलवार यानि नवग्रहों के सेनापति मंगलदेव का दिन. मंगल साहस—शौर्य—पराक्रम के प्रतीक हैं पर पापी ग्रह माने जाते हैं. कुंडली में इनकी स्थिति अच्छी हो तो सेना—पुलिस में उच्चाधिकारी के साथ दांपत्य सुुख भी मिलता है. कुंडली में कमजोर होने पर मंगलदेव बहुत बुरे परिणाम देते हैं. मंगल देव हनुमानजी की पूजा से प्रसन्न होते हैं. इसलिए मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा—अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि मंगलवार को हनुमानजी की विधिवत पूजा करें. उन्हें चोला चढाएं, हनुमानचालीसा का पाठ करें। इसके अलावा प्रत्येक मंगलवार को कुछ उपाय भी किए जाने चाहिए। मंगलवार के दिन हनुमानजी की प्रतिमा या तस्वीर के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान को लाल रंग का रुमाल अर्पित करने के बाद उठा लें और इसे हमेशा जेब में रखें। इस रुमाल का उपयोग नहीं करें।
मंगलवार को हनुमानजी को गुड़ का भोग लगाएं. इस गुड़ को गाय को खिला दें। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार मंगलवार को बच्चों को मिष्ठान खिलाएं। जिस मिष्ठान्न का दान करें उसे स्वयं नहीं खाएं। मंगलवार को हनुमानजी का व्रत करें तो नमक न खाएं। मीठा प्रसाद ही बांटें। मंगलवार के दिन किसी भी हालत में दूध न गिरने दें। मंगलवार के दिन कभी भी हवन नहीं करें। मंगलवार को हवन करना वर्जित किया गया है।
Published on:
6 Oct 2020, 8:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.