20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / गर्भवती महिला से मोटी रकम लेकर दो महिला कर रही थी घिनौना काम, दलाल सहित एक डॉक्टर गिरफ्तार

गर्भवती महिला से मोटी रकम लेकर दो महिला कर रही थी घिनौना काम, दलाल सहित एक डॉक्टर गिरफ्तार

भ्रूण ***** परीक्षण के बारे सूचना मिलने पर सबसे पहले इस टीम में शामिल पीसीपीएनडीटी प्रभारी रणदीप सिंह ने दिल्ली जाकर इस संबंध में अहम जानकारी जुटाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 11 Oct 2017, 8:08 PM IST

fetus gender check

प्रदेश में भ्रूण जांच रोक के बाद अब यहां से महिलाओं को दूसरे राज्यों में लेकर उनकी जांच कराने का मामला सामने आया है। जहां गर्भवती महिलाओं से मोटी रकम लेकर इस गैरकानूनी वारदात को अंजाम देने वाली दो महिला दलालों के साथ एक डॉक्टर को पकड़ा गया है। तो वहीं भ्रूण ***** जांच और इस धंधे से जुड़े गिरोह को राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम ने मंगलवार देर रात दिल्ली में रंगे हाथ पकड़ा। और इन पर अंतर्राज्यीय डिकाय ऑपरेशन के तहत कार्यवाई की गई।

इस गिरोह के संबंध में प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से गुप्त सूचना मिली कि कुछ महिला दलाल यहां की गर्भवती महिलाओं को हरियाणा उसके सटे राज्य दिल्ली ले जाकर भ्रूण जांच परीक्षण करवाती हैं और इसके बदले उनसे मोटी रकम वसूली जा रही है। जिसके बाद टीम ने इन दलालों की खोज कर इनपर निगरानी रखनी शुरु कर दी। और कार्यवाई करते हुए टीम ने महिला दलाल सोनिया, ललिता के साथ एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया। साथ ही पीसीपीएनडीटी टीम ने जांच परीक्षण के लिए उपयोग में ली गई सोनोग्राफी मशीन और अन्य अहम दस्तावेजों को जब्त कर लिया।

तो वहीं भ्रूण ***** परीक्षण के बारे सूचना मिलने पर सबसे पहले इस टीम में शामिल पीसीपीएनडीटी प्रभारी रणदीप सिंह ने दिल्ली जाकर इस संबंध में अहम जानकारी जुटाई। फिर उसके बाद जब पुख्ता सबूत मिले तो अपनी कार्यवाई को अंजाम दिया। इस मिशन के निदेशक नवीन जैन ने बताया कि प्रदेश का यह 91 वां डिकॉय आॅपरेशन है। और 23वीं इंटरस्टेट कार्यवाई है।

नवीन जैन के मुताबिक, रैकी करने के बाद टीम डमी महिला के साथ यहां पहुंची और डमी गर्भवती महिला के जरिए दलालों से संपर्क साधा। जिसके बाद दलाल बबीता अपने बेटे के साथ डमी गर्भवती महिला को दिल्ली के पटेल नगर स्थित किरण डायग्नोस्टिक सेंटर पर ले गई। जहां पहुंचने पर अस्पताल के एमडी डॉक्टर अशोक गुप्ता ने पहले महिला जांच कर भ्रूण परीक्षण का पता लगाया, फिर उसके बाद जो तय रकम थे उसे आपस में बांटने के लिए एक जगह जमा हुए। इधर टीम इशारा पाते ही डॉक्टर और दलाल महिला को रंगे हाथ धर लिया।

तो वहीं पीसीपीएनडीटी की जांच में यह खुलासा हुआ है कि पकड़े गए तीनों आरोपी इस धंधे में काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। तो वहीं इस कार्यवाई दिल्ली टीम के नोडल अधिकारी डॉ सत्यजीत कुमार के साथ जिला नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। जबकि इसमें पीसीपीएनडीटी के विनोद बिश्नोई भी रहें। जिन्होंने पीसीपीएनडीटी प्रभारी रणदीप सिंह के साथ मिलकर गिरोह की रैकी के लिए दिल्ली आए हुए थे।