5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में भिड़े दो गुट,फिर जमकर किया एक दूसरे पर पथराव

नशे में भिड़े दो गुट,जमकर किया पथराव
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

May 31, 2018

clash

जयपुर

राजधानी के वैशाली नगर में बीती रात महात्मा गांधी नगर स्थित महात्मा गांधी पार्क में संजयनगर के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, शराब की बोतलें फेंकी गई। इससे पार्क के आसपास खड़ी कई गाडिय़ों के शीशे टूट गए। हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई और न ही किसी को छोट आई।

READ: आईबी के आईजी के बाद अब एसीबी के बड़े अधिकारी की गाड़ी ले गए चोर, पुलिस के मुंह पर पोती 'कालिख'
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही है। पूर्व में दोनों पक्षों के युवक शराब पीकर उत्पात मचा चुके हैं, और साथ ही एक-दूसरे से मारपीट कर चुके हैं। रात 8.30 बजे एक गुट के कुछ युवक पार्क में बैठकर शराब पी हंगामा मचा रहे थे। तभी दूसरे गुट के कुछ युवक वहां पहुंच गए। उनके हाथों में सरिए, डंडे थे। बाहर खड़े कुछ युवकों ने अंदर शराब पी रहे युवकों पर एकाएक पथराव शुरू कर दिया।

READ: भाई-भाभी के पास रहकर पढ़ाई कर रही लड़की काे प्रेम जाल में फंसाकर पड़ोसी ने किया घिनाैना काम

उधर दूसरे गुट की ओर से भी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। दोनों ने अपने-अपने साथियों को फोन करके बुला लिया। जब भीड़ बढऩे लगी और उत्पात बढऩे लगा तो कॉलोनी में से किसी ने फोन करके पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों ओर से उत्पाती युवक भाग छूटे। इस बीच उन्होंने वहां खड़ी कई गाडिय़ों पत्थर फेंक निशाना बनाया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवकों ने शराब की खाली बोतलें भी एक-दूसरे पर फेंकीं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों वहां से गुजर रहे दो युवकों की बाइक भी जला दी गई थी।

READ: OMG: कोटा में चौंकाने वाला मामला: पित्त की थैली से निकले इतने पत्थर कि गिनते-गिनते थक गए डॉक्टर