उदयपुर में भारी पुलिसबल तैनात
उदयपुर के जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया। प्रदर्शन भी होने लगे हैं। देहलीगेट क्षेत्र में माहौल बिगड़ गया। पत्थरबाजी भी हुई। इसके बाद तनाव को देखते हुए उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। हालात के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने उदयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट पर भी बंद कर दिया है। पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में गश्त तेज करने के आदेश दिए गए है। पूरे मामले में जयपुर से दो एडीजी, एक एसपी सहित 600 पुलिसकर्मियोें को भेजा गया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति की अपील की है।