15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे बड़े अस्पताल में मरीज इलाज की उम्मीद से आते हैं, लेकिन यहां मौजूद अव्यवस्थाएं सरकारी दावों की यूं पोल खोलती हैं

अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के चलते वार्डों में भर्ती मरीजों को रोजाना परेशानियों से रूबरू होना पड़ता है। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

vijay ram

•

Updated: 8 Mar 2017, 9:47 AM IST

unfacilities in sms hospital jaipur

unfacilities in sms hospital jaipur

राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीज इलाज की उम्मीद से आते हैं, लेकिन यहां मौजूद अव्यवस्थाएं सरकारी दावों की पोल खोलती है। अस्पतालों की व्यवस्थाओं को सुधारने के वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है। सरकारी अस्पतालों में मौजूद ठेका व्यवस्था के चलते पूरा ढर्रा बिगड़ा हुआ है। अस्पताल में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। इस बजट में लोगों को उम्मीद है कि इस सरकारी अस्पताल का ढर्रा बदलेगा आैर लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही यहां के कर्मचारियों की परेशानी भी दूर होगी।


अस्पताल में लगे कचरे के ढेर व गंदगी इसका जीता जागता उदाहरण है। कभी रेजिडेंट्स तो कभी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं आए दिन पटरी से उतर जाती हैं।


अस्पताल में मरीजों को विशेषज्ञ

चिकित्सकों से परामर्श तो मिलता है, लेकिन आउटडोर की कतार ही इतनी लंबी होती है कि अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वार्डों की बात करें तो अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के चलते वार्डों में भर्ती मरीजों को रोजाना परेशानियों से रूबरू होना पड़ता है।

jaipur">


Read: चौंकाने वाला बड़ा दावा: जयपुर के हर 100 में से 95 लोगों को दांतों की बामारी, 15 लाख के लग चुका कीड़ा

मरीजों की सुरक्षा का दावा करने वाले अस्पताल में कर्मचारियों का आलम यह है कि कभी वार्ड ब्यॉय मरीजों की जेब से रुपए पार करने के आरोप में पकड़ा जाता है तो कभी खून की दलाली के खेल में, लेकिन एेसे कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास हथियार तक नहीं है। यहीं कारण है कि एसएमएस अस्पताल में खून की दलाली का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने एक दलाल को रंगे-हाथों पकड़ा। हाल यह है कि एक महीने में यह तीसरी घटना है, जब किसी दलाल को पकड़ा गया है। दलाल एक हजार रुपए में एक यूनिट खून का सौदा करता था।


Read: राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल का ही सच: यहां पर्ची पर लिखी 25% दवाइयां भी मुश्किल से मिल रही पेंशनर्स को

हैरत की बात तो यह है कि सौदाबाजी का यह खेल कई दिनों से जारी है। रक्तदान जैसे पुण्य के कार्य में भी दलाल अपनी जेब भरने से बाज नहीं आ रहे हैं। अस्पतालों के वार्डों की बात करें तो यहां रात में मरीजों की सेहत का रखवाला ऊपर वाला होता है।


Read: राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में बना इतिहास, 3 साल के लंबे इंतजार के बाद हुआ पहला लिवर ट्रांसप्लाट

यहां रेजिडेंट्स डॉक्टर तो तैनात रहते हैं, लेकिन वो भी रात होते ही वार्डों से पार हो जाते हैं। इस पर हमारे चिकित्सा मंत्री का अस्पताल में इलाज में राजनीति को को लेकर दिया गया बयान इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। एेसे में सरकारी अस्पतालों के जिम्मेदारों से तो उम्मीद करना ही बेमानी होगा।

माना जा रहा है कि एसएमएस अस्पताल के लिए बजट घोषणाएं कर सकती हैं जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं आम लोगों के लिए परेशानी का सबब कम आैर राहत ज्यादा दे सकती है।