3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान को वंदे भारत की सौगात: CM गहलोत ने PM मोदी को दिया धन्यवाद, 3 जिलों को लेकर की बड़ी मांग

Rajasthan first Vande Bharat Express: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे भारत अजमेर-जयपुर-दिल्ली ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर जयपुर जंक्शन से रवाना किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 12 Apr 2023, 12:54 PM IST

vande_bharat_train.jpg

Rajasthan first Vande Bharat Express: लंबे इंतजार के बाद राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे भारत अजमेर-जयपुर-दिल्ली ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर जयपुर जंक्शन से रवाना किया। पहले दिन ट्रेन जयपुर से दिल्ली के बीच चलेगी और उसके बाद 13 अप्रेल से यह अजमेर से दिल्ली वाया जयपुर चलेगी। वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ समारोह में सीएम अशोक गहलोत ने पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए उनको राजस्थान को दी गई सौगात के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने रखी मांग:
सीएम अशोक गहलोत ने इस दौरान राजस्थान से दिल्ली मुंबई फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के कार्य को जल्द पूरा करने की अपील की। गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान को वंदे भारत की सौगात मिल रही है। इस मौके पर चार-पांच सुझाव देना चाहता हूं। हमारे कुछ प्रस्ताव काफी वक्त से पेंड़िंग चल रहे हैं। हमारे आदिवासी क्षेत्र के 3 जिलों बांसवाड़ा टोंक और एक करौली में रेलवे का देश से कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में ये तीन जहां हमारे जिला मुख्यालय होने के बावजूद भी कार्य अधूरा है इसको शुरू किया जाए। इसके अलावा मथुरा गंगापुर सिटी एक प्रोजेक्ट हमने रेलवे को भिजवा रखा है, यहां प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी हो चुका है लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, इसे भी जल्द पूरा कराने की कोशिश करें। दुर्भाग्य से पुष्कर से मेड़ता प्रोजेक्ट भी अधूरा है इस तरफ आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट और सीएम गहलोत विवाद के बीच भाजपा के आक्रामक तेवर

गेहलोत ने कहा कि जैसलमेर बाड़मेर को कांडला बंदरगाह से जोड़ने के लिए नई रेल लाइन पूरी हो जाए तो इससे सीमावर्ती क्षेत्र के इलाकों को अच्छा फायदा होगा। यही नहीं यह एक्सपोर्ट के हिसाब से भी लाभकारी है। साथ ही उन्होंने लोहारू सीकर रींगस आमान परिवर्तन के कार्य को आरंभ करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार में रेलमंत्री रहे सीपी जोशी का जिक्र करते हुए कहा कि गुलाबपुरा भीलवाड़ा में रेललाइन कार्य शुरू किया गया काम आज तक अटका हुआ है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ते तापमान से तल्ख हो सकते हैं गर्मी के तीखे तेवर

रेलमंत्री हमारे राजस्थान से ही हैं
इसी बीच अशोक गहलोत ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ देखते हुए कहा कि राज्य में रगिस्तानी इलाका है, काफी दूरी बहुत है, नेटवर्क बड़ा है, अधिकांश भाग ब्रॉडगेज हो गया है। रेलमंत्री अश्विनी जी राजस्थान के ही हैं, पाली के रहने वाले हैं तो हमारे राज्य का ख्याल भी रखेंगे। प्रधानमंत्री जी आपसे बात करने में संकोच भी नहीं करेंगे। आजादी के बाद रेल मंत्री पहली बार हमारे राजस्थान से बने हैं।

यह भी पढ़ें: 12 April: धरती से आकाश तक देश-दुनिया को हिला देने वाले अहम कारनामे