25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीतिक द्वेषता के आधार पर हो रहे शिक्षकों के तबादले-देवनानी

पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ( Vasudev Devnani ) ने कांग्रेस सरकार ( Congress Government ) द्वारा स्कूली शिक्षकों के तबादला की प्रक्रिया की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार स्कूली शिक्षकों के स्थानान्तरण ( Teachers Transfer ) राजनीतिक द्वेष के कारण किए जा रहें हैं। इस वजह से सरकारी विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थी स्कूलों में तालाबंदी और जगह-जगह पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 5 Oct 2019, 6:58 PM IST

राजनीतिक द्वेषता के आधार पर हो रहे शिक्षकों के तबादले-देवनानी

राजनीतिक द्वेषता के आधार पर हो रहे शिक्षकों के तबादले-देवनानी

जयपुर।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की इस दुर्भावनापूर्ण नीति के कारण सभी अभिवावकों में आक्रोश उमड़ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। स्कूलों के चलते सत्र के बीच में शिक्षकों के तबादले से बच्चों का शैक्षणिक भविष्य खराब हो रहा है। भाजपा सरकार के प्रयत्नों से स्कूल शिक्षा में हम 26वें नंबर से दूसरे नम्बर पर आ चुके थे, लेकिन अब कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के कारण राजस्थान में स्कूल शिक्षा का वातावरण खराब व दूषित होता जा रहा है और यह सरकार पूरे भारत में दूसरा प्राप्त कर चुकी हमारी स्कूली शिक्षा नीति को पलीता लगाने में लगी हुई है।

जनता को पीड़ा पहुंचाने का काम
देवनानी ने कहा कि स्थानान्तरण को केवल अपना उद्योग समझने वाली इस कांग्रेस सरकार ने कोई उचित दिशा निर्देशों की नीति बनाकर प्रक्रिया को पूरा करने की जगह राजस्थान की जनता को पीड़ा पहुंचाने का ही काम किया है और कैंसर पीडि़तों, परित्यक्ता, विधवाओं के स्थानान्तरण अपने निवास से 400-500 किमी दूर कर दिए हैं। ऐसे भी उदाहरण है जिसमें रिटार्यमेंट से एक दिन पहले शिक्षक का स्थानान्तरण कर दिया है। देवनानी ने कहा कि जनता ही इनको सबक सिखाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग