25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व CM राजे ने शास्त्रीनगर बलात्कार मामले में गहलोत सरकार की चुप्पी पर उठाया सवाल

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शास्त्रीनगर बलात्कार मामले ( Shastri Nagar rape Case ) में प्रदेश की गहलोत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है।

2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शास्त्रीनगर बलात्कार मामले ( Shastri Nagar Rape Case ) में प्रदेश की गहलोत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है। राजे ने ट्वीट किया कि शास्त्री नगर में सात वर्षीय बच्ची से दरिंदगी का मामला मानवता को शर्मसार कर देने वाला है।

घटना के करीब कई घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से जयपुर में हर तरफ आक्रोश व दहशत का माहौल है। बावजूद इसके राज्य सरकार की चुप्पी समझ से परे है। एक अन्य ट्वीट में राजे ने लिखा- 'पिछले 6 माह में राजस्थान में महिला अत्याचार इस कदर बढ़ गया है कि प्रतिदिन करीब 12 बच्चियां बलात्कार की शिकार हो रही हैं। भाजपा सरकार ने बलात्कारियों को मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया था, लेकिन अफसोस कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते अब आरोपियों को पकड़ना तक दूभर हो गया है।

कांग्रेस राज में कानून का कहीं कोई भय नहीं: राठौड़
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सात साल की बच्ची से बलात्कार की घटना ( Jaipur minor girl rape case ) पर दुख जताते हुए राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश में कानून का भय खत्म हो गया है। अब गहलोत सरकार में मंत्री गौण हैं और राज अफसर चला रहे हैं।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बलात्कार की घटना हो रही हैं। प्रदेश में पुलिस का इकबाल बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जयपुर और उदयपुर के बड़े अस्पतालों में आग लगती है और जरूरी दस्तावेज जल जाते हैं। उन्होंने कहा की प्रदेश में अफसर राज चल रहा है और मंत्री गौण है। अफसर खुद मंत्रियों की नहीं सुनते है।

इस्तीफे की नौटंकी
राठौड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की नौटंकी चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने पर अड़े हैं, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस्तीफे की नौटंकी कर रहे हैं। बजरी माफिया अवैध बजरी खनन को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए राठौड़ ने कहा की बजरी माफिया आतंक का पर्याय बन चुके हैं, लेकिन सरकार खुद नहीं चाहती है कि प्रदेश में वैध तरीके से बजरी खनन हो। उन्होंंने आरोप लगाया कि अवैध खनन के जरिए सरकार ने वसूली अभियान चला रखा है।

दुष्कर्म पीडि़ता से मिली शर्मा
राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता सुमन शर्मा ने जेके लोन अस्पताल जाकर दुष्कर्म पीडि़त बच्ची से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजधानी जयपुर में इस तरह के घिनौने अपराध को अंजाम देकर अपराधी भाग जाते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोषी को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलवाने की मांग की।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड तो मची अफरा-तफरी

जयपुर में 7 साल की मासूम से बलात्कार के मामले में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह

अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो जरूर पढ़ लें ये काम की खबर