
Health minister Dr. Raghu sharma
डॉ. शर्मा ने कोरोना वॉरियर्स की ओर से जनजागरुकता के लिए हो रहे प्रयास पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आमजन को कोरोना वॉरियर्स की इस पहल के साथ जुडऩा चाहिए। साथ ही, कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए सभी को वचनबद्ध होने की आवश्यकता है।
इनकी अगुवाई में होगी रैली
स्टेट नोडल आफिसर डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग होंगे। कोरोना वॉरियर्स के इस प्रयास को सफल करने के लिए जनस्वास्थ्य निदेशक डॉ. के.के. शर्मा के मार्गदर्शन में इस रैली का आयोजन किया गया है।
चिकित्सा मंत्री को जांच उपकरण भेंट
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा को रविवार को उनके राजकीय निवास पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सभा जयपुर के तत्वावधान में कोरोना, हृदय एवं अन्य गंभीर रोगियों की जांच में प्रयुक्त होने वाले 8 उपकरण भेंट किए गए।
यह पदाधिकारी रहे मौजूद
डॉ. शर्मा ने विभाग को करीब 18 लाख रुपए राशि के यह उपकरण भेंट करने के लिए शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सभा के प्रति आभार व्यक्त किया। यह उपकरण प्रदेश के 8 प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में भेजने हेतु प्रदान किए हैं। इस अवसर पर सभा के पन्नालाल, अध्यक्ष कुलदीप, सचिव योगेंद्र भोजक, कोषाध्यक्ष संजय व्यास, राम किशोर व्यास, आशीष व ओमप्रकाश, विशाल व्यास सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Updated on:
1 Nov 2020, 11:14 PM IST
Published on:
1 Nov 2020, 11:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.