12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vijayadashami festival 2023: रवि व वृद्धि योग में होगा रावण दहन, बुधादित्य योग का भी संयोग, इस दिन करें यह काम, मिलेगी सफलता

Dussehra Parv: आश्विन शुक्ल दशमी पर 24 अक्टूबर को रवि योग व वृद्धि योग के बीच असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाया जाएगा। इस दिन बुधादित्य योग का भी संयोग रहेगा।

3 min read
Google source verification
Vijayadashami festival 2023: रवि व वृद्धि योग में होगा रावण दहन, बुधादित्य योग का भी संयोग, इस दिन करें यह काम, मिलेगी सफलता

Vijayadashami festival 2023: रवि व वृद्धि योग में होगा रावण दहन, बुधादित्य योग का भी संयोग, इस दिन करें यह काम, मिलेगी सफलता

जयपुर। आश्विन शुक्ल दशमी पर 24 अक्टूबर को रवि योग व वृद्धि योग के बीच असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी मनाया जाएगा। इस दिन बुधादित्य योग का भी संयोग रहेगा। शाम होते ही शहर में दशहरा मेले के आयोजन होंगे, इस बीच धूं—धूं कर रावण के पुतलों का दहन होगा। आकर्षक रोशनी और आतिशबाजी देखने शहर उमड़ेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि दशहरा पर्व रवि योग और वृद्धि योग के बीच मनाया जाएगा। रवि योग दोपहर 03:28 बजे तक रहेगा। इसके बाद शाम 6:26 बजे से फिर शुरू होगा, जो पूरी रात रहेगा। वहीं, वृद्धि योग दोपहर 03:39 बजे से शुरू होकर पूरी रात रहेगा। इस दिन बुधादित्य योग के साथ कुंभ का चन्द्रमा रहेगा, वहीं शतभिषा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है, जो सुख समृद्धि लेकर आएगा।

यात्रा करना फलदायक, भगवान श्री राम ने किया प्रस्थान
ज्योतिषाचार्य पं. आदित्य मोहन शर्मा ने बताया कि विजयदशमी की पूजा अपराह्न काल यानी दोपहर 1:22 बजे से 3:14 बजे तक करनी चाहिए। इस दिन अपराजिता देवी का पूजन किया जाना चाहिए। ईशान दिशा में बैठकर में पूजा की जाती है। धर्म शास्त्र निर्णय सिंधु के अनुसार इस दिन लोगों को अपने शहर की सीमा का उल्लंघन करना चाहिए। यह यात्रा के लिए अति उत्तम दिन माना गया है। इसी दिन भगवान श्री राम ने प्रस्थान किया था। इस दिन प्रातः समय विधिपूर्वक पूजन करके गान और वाद्यों के शब्दों सहित देवी का विसर्जन करना चाहिए।

शस्त्र पूजन व मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ.अनीष व्यास ने बताया कि दशहरा के दिन कई जगहों पर शस्त्र पूजा करने का भी विधान है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजा विजय मुहूर्त में की जाती है। इस दिन शस्त्र पूजा का दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:43 बजे तक करना श्रेष्ठ मुहूर्त है। दशहरा पर रवि योग व वृद्धि योग को काफी शुभ माना जाता है और इस समय में किसी भी शुभ कार्य करने से शुरुआत करने से सफलता मिलती है। दशहरे पर रवि योग के साथ-साथ वृद्धि योग में दशहरे की पूजा करने से इच्छा पूरी होती है।

रावण दहन का मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि दशहरा के दिन लंकापति रावण और उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। विजयदशमी के दिन रावण पुतलों के दहन का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के समय शाम 05:43 बजे से लेकर ढाई घंटे तक रहेगा।

रावण तैयार, बाजार में 15 हजार तक बिक रहे रावण
दशहरा को लेकर बाजार में रावण के पुतलों की बिक्री जोरों पर है। शहर में कई जगहों पर रावण के पुतले बिक रहे है। इस बार बाजार में 15 हजार रुपए तक के रावण के पुतले बिक रहे है। रावण मंडी में 200 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक के छोटे रावण के पुतले अधिक बिक रहे है। वहीं इस मंडी में बड़े रावण के पुतलों को दाम 50 हजार रुपए तक भी है।

105 फीट का रावण और 90 फीट कुंभकर्ण
आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में राजधानी के सबसे ऊंचे 105 फीट लंबे रावण के पुतले का दहन होगा। राममन्दिर प्रन्यास सनातन धर्मसभा की ओर से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया है। दशहरा महोत्सव संयोजक राजीव मनचंदा ने बताया कि 105 फीट ऊंचे रावण और 90 फीट ऊंचा कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण का मुकुट 15 फीट का होगा। रावण के हाथ-कंधों को बीते साल के मुकाबले बड़ा आकार दिया है।

यह भी पढ़ें: पंचवटी पर विराजित है अष्टभुजाधारी मां वैष्णो देवी, दिन में 9 बार होता शृंगार, दर्शनों के लिए उमड़ रही भीड़

80 फीट के रावण का होगा दहन
प्रताप नगर सेक्टर 16 स्थित दशहरा मैदान में रात 10 बजे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान रावण आंखू बहाते हुए नजर आएगा। प्रताप नगर विकास समिति की ओर से इससे पहले मेले का आयोजन किया जाएगा। उधर, सद्भावना परिवार की आरे से मानसरोवर अरावली मार्ग स्थित शिप्रापथ स्थित मैदान में दशहरा में आतिशबाजी के बीच 70 फीट ऊंचे रावण का पुतले का दहन होगा। इस दौरान कलाकार लाइव बैंड की प्रस्तुति देंगे। जबकि दशहरा मेला समिति शास्त्री नगर की ओर से शाम 6 बजे से राष्ट्रपति मैदान में मेले का आयोजन होगा। रात 9.30 बजे 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग