6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुराइट्स पर चला देसी-विदेशी कुजीन का मैजिक

सॉल्ट फूड फेस्टिवल का आगाजसेलिब्रिटी शेफ्स ने लाइव डेमो, फूड स्टाइलिंग और प्रजेंटेशन के दिए टिप्स

2 min read
Google source verification
salt food fest

salt food fest

पिंकसिटी में शनिवार को सॉल्ट फूड फेस्टिवल का आगाज हुआ। फेस्ट में देश-दुनिया से आए सेलेब्रिटी शेफ ने फूड स्टाइलिंग और प्रजेंटेशन के बारे में बात की। फेस्ट में दिल्ली, मुबई और जयुपर की करीब 30 पॉप अप्स पर जयपुराइट्स ने देसी-विदेशी कुजीन का आनंद लिया। शनिवार दोपहर फेस्ट के इनोग्रेशन के बाद सेलिब्रिटी शेफ्स की ओर से वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें शेफ्स ने लाइव डेमो देते हुए लोगों से रेसिपी शेयर की, साथ ही कुकिंग पैटर्न और इन्ग्रेडियेंट्स की सही क्वांटिटी के बारे में भी बताया।
सेलिब्रिटी शेफ्स ने शेयर की रेसिपी
फेस्ट की शुरुआत ‘फूड फोन फोटोग्राफी वर्कशॉप’ से हुई। इसमे फेमस फूड फोटोग्राफर दीबा राजपाल ने मोबाइल फोटोग्राफी के बारे में बताया। पेस्ट्री क्वीन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर यूरेका अराउजो ने ग्रीन ऑपेरा टी और लेमन मेरैंग टार्ट बनाना सिखाया। इस दौरान दर्शकों ने भी यूरेका के साथ इटेलियन गनाश, बटरक्रीम स्पॉन्ज और लेमन क्रीम बनाया। इसके बाद शेफ तरुण जैन ने दीवाली एपेटाइजर्स बनाना सिखाया, इसमें उन्होंने परमेसन टाको, लच्छा टोकरी चाट और पनीर खुरचन का लाइव डेमो दिया। इटेलियन शेफ एंटोनियो स्किरोक्को ने परम्परागत इटेलियन स्टाइल वुड बर्न पिज्जा बनाने की रेसिपी बताई। वहीं सोडा बॉटल ओपनरवाला की अनाहिता ढोंडी ने सौ वर्ष पुरानी रेसेपी से नानखटाई और ग्लूटेन फ्री सुपरफूड अमरंथ से ‘प्लांटेन कटलेट’ बनाना सिखाया।
म्यूजिकल परफॉर्मेंस के बाद साइलेंट डिस्को का मैजिक
वहीं ईवनिंग में अकुंर एंड घालट फैमिली की लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने उपस्थित लोगों की शाम को और भी यादगार बना दिया। हर कोई म्यूजिकल परफॉर्मेंस पर झूमता नजर आया। अंत में साइलेंट डिस्को का जयपुराइट्स ने दिल खोल के मजा लिया।
फेस्ट के आखिरी दिन रविवार को दीबा राजपाल की ओर से फूड स्टाइलिंग, केतकी बर्फीवाला द्वारा केकसिकल्स, मीता कपूर द्वारा लाल मांस, एंटोनियो स्किरोक्को द्वारा वुडबर्न पिज्जा और पूजा धींगरा द्वारा ‘नटेला स्क्वायर्स एंड मिल्क चॉकलेट सी सॉल्ट ट्रफल्स पर वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। वहीं शाम को इंडियन ओशन बैंड की परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र होगी।