23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाविद्यालय में मनाया व्यास पूजा उत्सव, गुरु-शिष्य परंपरा की बताई महत्तां

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

श्रीमहावीरजी.


कस्बे के महाविद्यालय में भारतीय शिक्षण मंडल जयपुर प्रांत की ओर से व्यास पूजा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विक्रम सिंह, मुख्य अतिथि विभासु मोदी तथा अध्यक्ष वैद्य विजयकृष्ण शर्मा रहे। विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. विशंभर जाटव योगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति, आधुनिक शिक्षा प्रणाली तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों के विकास और सशक्त समाज निर्माण का आधार भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

भारतीय शिक्षण मंडल जयपुर प्रांत के जिला संयोजक मृगांक सिंह ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में आयोजित उत्सव का वातावरण पूरी तरह शैक्षणिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

भारतीय शिक्षण मंडल जयपुर प्रांत के सह संयोजक प्रोफेसर पृथ्वी सिंह, प्रोफेसर महेंद्र सिंघल, वीर सिंह महादेव योगी सहित सभी पदाधिकारियों की ओर से कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थाएं संभाली गईं।

फोटो कैप्शन . व्यास पूजा उत्सव में दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग