28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पालनागृह में छोड़ा 7 दिन की मासूम को…. देखिये विडियो

पालनागृह में छोड़ा 7 दिन की मासूम को

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nitin Sharma

Oct 29, 2018

child left in palana garh

child left in palana garh

पालनागृह में छोड़ा 7 दिन की मासूम को.... देखिये विडियो

जयपुर। एक मां अपनी सात दिन की नवजात बिटिया को डॉक्टर्स के भरोसे छोड़ गई। एक दिन पहले करवाचौथ को जहां हर मां चांद को अघ्र्य देकर पति की लम्बी उम्र की कामना कर रही थी। वहीं यह मां अपने कलेजे के टुकड़े को लेकर चिंतित थी। नवजात बिटिया को छोडऩे का मन क्यों बनाया? खैर ! वजह जो भी रही हो मगर यह सद्बुद्धि भगवान ने यह दी कि उसे सुरक्षित पालना गृह में छोड गई।

राजकीय जनाना अस्पताल के पालनागृह में अपराह्न करीब 4.15 बजे अज्ञात व्यक्ति/महिला करीब 7 दिन की मासूम बिटिया को छोड़ गया। पालनागृह की घंटी बजी और जब तक नर्सिंग स्टाफ व प्रभारी पहुंचते तब तक नवजात को छोडऩे वाला शख्स रवाना हो गया। नर्सिंगकर्मियों ने नवजात बच्ची को एनआईसीयू में लेकर पहुंचे, जहां बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की गई। बच्ची जांच में स्वस्थ पाई गई। बच्ची का वजन करीब 3 किलोग्राम बताया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग