
leakage in pipeline
गर्मी के तीखे तेवरों से जहां एक ओर पानी की मांग बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर पाइप लाइनों के लीकेज से पानी बर्बादी का सिलसिला भी बढ़ने लगा है। आज सुबह आमेर रोड पर ग्रामीण पुलिस लाइन को बाहर दस इंच लाइन में हुए लीकेज से सुबह की जलापूर्ति शुरू होते ही पानी का फव्वारा फूट पड़ा। यहाँ पहले भी कई बार पाइप लाइन में लीकेज की समस्या आई है।
जब जलदायकर्मी लाइन ठीक करने पहुँचे तब तक पानी की बर्बादी होती रही। पानी लीकेज की समस्या यहाँ के लोगो के लिए नई नहीं है। अधिशाषी अभियंता नगरवृत्त उत्तर निशा शर्मा ने बताया कि संभवतया भारी वाहन के दबाव से पाइप लाइन में लीकेज हुआ है। सूचना मिलते ही जलदायकर्मियों को मौके पर भेज कर लाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
Published on:
03 Apr 2017 12:42 pm
