2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक मौसम पलटा दिन में गर्मी, शाम को हल्की बारिश

लोगों ने राहत की साँस ली, तपती गर्मी से मिली राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Priyanka Yadav

•

Updated: 16 Apr 2018, 12:43 PM IST

Jaipur News

जयपुर . राजधानी में रविवार को मौसम बार-बार बदलता रहा है। जहां लोगो को दिनभर गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था लेकिन शाम को अचानक मौसम पलटा और शहर में कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई इससे लोगो को फिर से गर्मी से राहत मिली।

पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्मी के बाद हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की साँस ली हैं। बारिश के चलते जयपुर में तापमान में गिरावट आई है। लोगों ने घर से बाहर निकलकर इस बारिश और ठंडी हवाओं का लुफ्त उठाया।
रविवार को शाम को हुई हल्की बारिश के बाद पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। रविवार शाम को हुई हल्की बारिश और हवाओं से काफी राहत मिली है। और मौसम रात को ठंडा रहा। हालांकि दिन में गर्मी काफी तेज थी। तापमान में भी काफी हद तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा चलने वाली ठंडी हवाएं भी लोगों को राहत प्रदान कर सकती हैं।

जयपुर में शनिवार रात कम हुआ अधिकतम तापमान रविवार को 2 डिग्री चढ़कर 40.7 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की और यह 24.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का मौसम अगले 24 घंटे ऐसे ही बना रह सकता है। और रविवार दोपहर बाद शहर में घटाएं घिर आई और अंधड़ चलने लगा। परकोटे, अम्बाबाड़ी, विद्याधर नगर, वैशाली नगर, झोटवाड़ा क्षेत्र में हल्की बारिश हुई।

बूंदी-बीकानेर तपे

प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई और बादल छाए रहे व धूलभरी हवाएं चली। वैसे अधिकतर इलाकों में तापमान ऊपर चढ़ता जा रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बूंदी में 42.5 व बीकानेर ? में 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी सहित प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।