सूर्यनगरी में धूल भरी सुबह
बीती रात आंधी आने के बाद हवा में धूल कण फैल गए और अचानक हवा बंद हो गई। इससे धूल कण जोधपुर शहर के आसमां में ही निलंबित हो गए। सुबह सोकर उठे लोगाें को चारों तरफ धूल का गुबार नजर आया। धूल में सांस लेना मुश्किल हो रहा था। सुबह नौ बजे के बाद धीरे-धीरे हवा बहनी शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक जाकर नीला आसमां कुछ नजर आने लगा। इस दौरान अस्थमा, सीओपीडी रोगियाें को काफी परेशानी हुई। धूल कणों के कारण शहर में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 39.3 डिग्री रहा।