28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: 48 घंटे बाद यहां आएगी आंधी और बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

Weather Alert : तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आ गई है। दो दिन बाद मौसम बदल जाएगा।                          
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 24 Apr 2023, 6:38 PM IST

Weather.jpg

Weather Alert : राजस्थान के मौसम ने तेजी से करवट ली है। कभी पश्चिमी विक्षोभ तो कभी स्थानीय स्तर पर बने परिसंचरण तंत्र के कारण अप्रैल में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को हुई वर्षा के कारण फिजा में नमी बढ़ गई है। जिससे धूप तो हैं लेकिन हवाओं में गुलाबी सर्दी है। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित अलवर, दौसा, सीकर, चूरू, झुंझुनू में आंधी के कारण गुबार छा गया। इसके ही साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आ गई है। दो दिन बाद मौसम बदल जाएगा।

इस सप्ताह आएगी आंधी बारिश

26 अप्रैल- प्रदेश दक्षिणी भाग में आने वाले जिले उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में आनेवाले आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं 30-40 Kmph व हल्की बारिश की संभावना है।

27 अप्रैल- उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में आनेवाले आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। तेज हवाएं 30-40 Kmph व हल्की बारिश की संभावना है।

28 अप्रैल को चार डिग्री गिरेगा तापमान
प्रदेश में आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के संभाग जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटाके कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलेगी। इनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

इसलिए हो रही है बारिश
राजस्थान का मौसम मार्च से लेकर अब तक गड़बड़ाया हुआ है। आंधी, बारिश और बादलों की हर सप्ताह हलचल हो रही है। मार्च-अप्रैल में जब गर्मी जोर पकड़ती है तो गुलाबी नगरी में हवा गुलाबी हो गई है। रविवार को जयपुर का तापमान 12 डिग्री गिरकर 21 डिग्री पर आ गया। प्रदेश की बात करें तो कहीं भी तापमान 40 डिग्री को छू पाया।

पश्चिमी विक्षोभ ने बदली चाल
आईएमडी के वैज्ञानिक बताते हैं कि मूमध्य सागर से उठकर अटलांटिक होते हुए पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर पहुंचा। इसके बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की। पंजाब में चक्रीय परिसंचरण हो गया। इसके कारण पश्चिमी विक्षोभ की गति काफी धीमी हो गई। यही वजह है कि राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में बारिश हुई और तापमान सामान्य तापमान से भी पांच डिग्री तक कम हो गया। अब यह दो दिनों में बंगाल, अरूणाचल प्रदेश होते हुए भारत से बाहर निकल जाएगा।