
बदला मौसम, कई जिलों में बरसात और ओलावृष्टि
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में आए इस बदलाव का असर आज प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिला। अजमेर, पाली, चित्तौडगढ़़, प्रतापगढ़, टोंक में बरसात हुई तो राजसमंद, उदयपुर, नागौर समेत कई जिलों में दोपहर बाद बारिश के साथ ओले गिरे। आज दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और बरसात हुई। बरसा और ओले के बाद अब तापमान में गिरावट की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बरसात और ओलावृष्टि का दौर बुधवार को भी जारी रहेगा और 11 जिलों में बरसात और ओलावृष्टि हो सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अजमेर, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा,चित्तौडगढ़़, झालावाड़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 10मार्च को भी अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
यह रही तापमान की स्थिति
बारिश.ओले गिरने से पहले प्रदेश के शहरों में दिन का मौसम गर्म रहा। हनुमानमगढ़ में संगरिया को छोड़कर शेष सभी शहरों का दिन का पारा 30.0 डिग्री या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। जालौर, डूंगरपुर, फलौदी, जोधपुर, बाड़मेर का पारा 35.0 डिग्री या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 30.0.......... 17.7
भीलवाड़ा 32.0.......... 16.4
वनस्थली................. 15.5
अलवर 30.8................. 13.6
जयपुर 31.2............. 18.2
पिलानी 31.3................... 16.5
सीकर 31.5................ 15.2
कोटा 32.0................ 17.8
चित्तौडगढ़़ 33.5............. 16.5
डबोक 31.8.................. 16.6
बाड़मेर 36.5............ 18.9
जैसलमेर 31.9............... 16.0
जोधपुर 35.4........... 18.9
फलौदी 35.2................. 18.8
बीकानेर 34.4........... 17.2
चूरू 32.9............... 16.5
श्रीगंगानगर 30.8............ 13.9
धौलपुर 32.4.......... 12.5
नागौर 34.4............ 15.0
टोंक 33.9........... 18.8
बूंदी 30.1................ 16.7
अंता 34.3............... 15.5
डूंगरपुर 35.6.......... 21.1
संगरिया 29.7.............. 11.7
जालौर 29.7............. 11.7
जालौर 35.8........... 17.0
सिरोही 34.8............. 19.2
सवाई माधोपुर 33.0
फतेहपुर ................. 18.1
Published on:
08 Mar 2022 09:16 pm
