Weather Update : मौसम लगातार करवटें बदला रहा है। राजस्थान में सुबह घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं जनता को परेशान कर रही है। खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का ताजा Prediction है कि राजस्थान में 31 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसकी वजह से राजस्थान के कई जिलों में हल्की और कहीं तेज बारिश होगी। इस बार ऐसा लगता है कि बारिश और तेज ठंड से नए साल 2024 का स्वागत होगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसम्बर से प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के 23 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।
प्रदेश में जनवरी 2024 के पहले ही दिन पारा गिरने से सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो उसके बाद ठंड अपने पूरे शबाब पर आ जाएगी। साथ ही घना कोहरा छा जाएगा। बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री दर्ज किया गया।