
Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट, 15 जुलाई से जोधपुर संभाग में होगी भारी बारिश
Weather Update : मौसम विभाग का Prediction है कि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 15 जुलाई से बारिश की कुछ गतिविधियां में बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 2 दिन आंधी-बारिश जारी रहने की संभावना है। 15 जुलाई से बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा जोधपुर संभाग में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है।
आज 13 जुलाई को मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान के उत्तरी भागों (श्रीगंगानगर) से होकर गुजर रही है। आज एक बार फिर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में माध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें -
बीते 24 घंटे में श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ एरिया में 40 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वैसे 12 जुलाई तक राजस्थान में 102.4 मिमी बारिश होती है। पर इस बार अब तक 12 फीसद अधिक बारिश हुई है। यानि की 12 जुलाई तक 114.3 मिमी बारिश हुई। यह मानसून राजस्थान के लिए अब तक अच्छा साबित हो रहा है। बारिश के बाद बीसलपुर बांध में एक ही रात में 12 सेंटीमीटर पानी आया है। बांध का जलस्तर अब 310.21 आरएल मीटर हो गया है।
यह भी पढ़ें -
Published on:
13 Jul 2024 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
