
Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के Prediction के अनुसार आज राजस्थान के इन 7 संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। 9-10-11 मई को मौसम कैसा रहेगा? इस पर मौसम विभाग ने इन तीन दिन में पूर्वी राजस्थान के 5 संभाग और पश्चिमी राजस्थान के 2 संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान में सर्वाधिक बारिश चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 30 M.M. दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य 2.4 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
9 मई - जयपुर भरतपुर अजमेर कोटा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना - बीकानेर में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना।
10 मई - जयपुर भरतपुर अजमेर कोटा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना - बीकानेर में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना।
11 मई - जयपुर भरतपुर अजमेर कोटा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना - बीकानेर में जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना।
Updated on:
8 May 2025, 12:17 PM IST
Published on:
8 May 2025, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.