
अलवर में मंगलवार सुबह हुई तेज़ बारिश से आर.आर कॉलेज रोड पर भरे पानी में से निकलते वाहन चालक। फोटो अंशुम आहूजा
Weather Update : पूरे राजस्थान में मानसून पूरी तरह से मंगलवार से सक्रिय हो चुका है। पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र परिसंचरण तंत्र के रूप में परिवर्तित होने से मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ताजा मौसम अपडेट के अनुसार मौसम केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 22 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ताजा मौसम अपडेट के अनुसार मौसम केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 22 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। जिसमें प्रदेश के पांच जिलों भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, पाली, अजमेर जिलों के आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व एक दो भारी बारिश बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली व तेज सतही हवा जिसकी गति 30-50 KMPH रहने की भी संभावना है।
मौसम केंद्र जयपुर ने 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत जोधपुर, चूरू, बारां, नागौर, बीकानेर, टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़ा, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बाडमेर जालौर जिलों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली व तेज सतही हवा जिसकी गति 20-30 KMPH रहने की भी संभावना है।
जयपुर में बूंदाबांदी के साथ ही अन्य जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। धौलपुर में पांच और अलवर में चार इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा, करौली, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, माउंट आबू, बारां में भी बारिश हुई। धौलपुर के बाजारों में दो-दो फीट पानी भर गया। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश धौलपुर में 145 मिमी (साढ़े पांच इंच) दर्ज की गई है। अलवर और भरतपुर में भी मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।
बीते 24 घंटे में जयपुर के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अलवर में 116, कोटा में 24.4, पिलानी में 5.6, करौली में 61.5, माउंटआबू में 32.6, कोटा में 24.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Updated on:
9 Jul 2025, 5:52 PM IST
Published on:
2 Jul 2025, 7:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.