28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather : राजस्थान के 8 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी, सिर्फ 90 मिनट में होगी बारिश, चलेगी अंधड़

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है। आज शनिवार 3 मई को मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 May 2025, 7:06 AM IST

Weather Update Rajasthan 8 districts Double Alert issued in just 90 minutes Rain and Thunderstorm IMD

Weather Update : राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज शनिवार 3 मई के लिए मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट व 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा जिले और आस-पास के क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सिर्फ 90 मिनट में यहां हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली तेज अंधड़ आने की संभावना है। इस दौरान अपेक्षित हवा की गति 40-60 KMPH रहने की संभावना है।

राजस्थान के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग ने राजस्थान के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जोधपुर, पाली, अजमेर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर जिले और आस-पास के क्षेत्र में कहीं पर तेज सतही हवा के साथ मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 KMPH की तेज गति से हवा चलेगी। मौसम विभाग ने जनता को संभलकर रहने की सलाह भी जारी की है।

12 जिलों में अंधड़-बारिश, पांच डिग्री गिरा पारा

मौसम विभाग के बीते 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार सुबह से ही जयपुर सहित करीब 12 जिलों में मौसम ने करवट ली। गुरुवार शाम को कुछ स्थानों पर आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार को भी कोटा, बीकानेर, बाडमेर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, भिवाड़ी, भरतपुर, झुंझुनू, नागौर, में आंधी के साथ बारिश व बूंदाबांदी हुई। वहीं श्रीगंगानगर में 11.5 मिली बारिश हुई और अनाज मंडी में जिसं भीग गए।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में इस साल मानसून रहेगा मेहरबान, केर-खेजड़ी और टिटहरी के अंडे दे रहे अच्छी बारिश के शुभ संकेत!

जयपुर का मौसम खुशनुमा, बूंदाबांदी होने की संभावना

जयपुर में सुबह तेज हवाएं चली। लेकिन दोपहर में सूर्यदेव की तपिश हावी रही। गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह जयपुर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आकाश में बादल हैं। बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बरकरार है। सुबह 7 बजे जयपुर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :IMD Monsoon Prediction : राजस्थान के लिए अच्छी खबर, इस बार प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

चार दिन चलेगा दौर

जयपुर मौसम केेद्र के मुताबिक आगामी तीन से चार दिन प्रदेश के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी, हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। अलवर, धौलपुर और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट और जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख जगहों का पारा

बीते 24 घंटे में जयपुर का अधिकतम पारा 35.5, भीलवाड़ा का 40.5, सीकर का 37.5, चित्तौड़गढ़ का 42.6, बाड़मेर का 43.4, फलौदी का 42.8, जोधपुर का 42.3 डूंगरपुर—जालौर का 41.1 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :RPSC मई माह में कराएगा 6 भर्ती परीक्षाएं, कौन-कौन सी परीक्षाएं कब होंगी, जानें