जयपुर. Weather Update:प्रदेश में जून-जुलाई महीने में मानसून खूब मेहरबान रहा है। जुलाई महीने में अक्सर कम ही बारिश होती है, लेकिन इस बार प्रदेश में 42 फीसदी अधिक बरसात हुई है। इतना ही नहीं, बिपरजॉय तूफान के कारण जून माह में भी खूब बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हो रही अच्छी बरसात का दौर अब थमेगा। मौसम विभाग ने सोमवार को आगामी दो माह (अगस्त-सितम्बर) के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया। जिसके अनुसार अगस्त-सितम्बर में मानसून तरसाएगा। औसत से काफी कम बरसात होगी। साथ ही तापमान भी अपेक्षाकृत बढ़ा हुआ रहेगा।