महाराष्ट्र में शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की मिली जुली सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं लेकिन जिस तरह का राजनीतिक माहौल पिछले दिनों वहां रहा उसको देखते हुए तीनों ही दलों के नेताओं के मन में एक अंदेशा बना हुआ है। खास तौर से शिव सेना को जरूर खटका लग रहा होगा कि जिस मुख्यमंत्री पद के लिए इतने पापड बेले उस पर कोई ग्रहण न लग जाए,इस पूरे घटना क्रम पर कटाक्ष किया है कार्टूनिस्ट सुधाकर सोनी ने