
राजस्थान कॉलेज में आयोजित मनुष्य मिलन साधना शिविर में मनाया हारमोनी डे। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, मेयर अशोक लाहौटी भी मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति व पारिवारिक परंपरा का निर्वहन करते हुए बच्चों ने अपने माता—पिता के धोए पैर, किया वंदन, लिया आशीर्वाद।

जैसे ही पिता ने पुत्र को गले लगाया तो दोनों की आंखों से आसूंओं की धारा बह निकली, एक पल को ऐसा लगा जैसे सारे मन के मैल धुल गए हों। इस अनूठे नजारे को देख हर कोई भाव विभोर हो उठा।

परमालय ने अभिभावकों को जोर देते हुए कहा कि वे आज बच्चों को अच्छे संस्कार की जगह पैसे कमाने वाला ज्ञान दे रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए घातक होता जा रहा है।

इस दौरान साधक मन और चेतना के संयोजन की साधना से हुए लाभान्वित।