मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी राजस्थान में पारा चार से पांच डिग्री के बीच है। उत्तरी राजस्थान के चूरू, सीकर, गंगानगर, अलवर, भरतपु, धौलपुर, समेत अन्य कुछ जिले पाले की चपेट में आ सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार तक अगर इन जिलों में पारा लगातार लुढ़कता है तो इन जिलों में पाला पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में पिछले साल भी दिसम्बर के समय कुछ जिलों में पाला पड़ा था और फसलें बर्बाद हुई थी।