11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगैर मंजूरी नाले के मुहाने पर निर्माण

शहर के पास हाइवे पर रामेश्वर महादेव मंदिर के पास नाले के मुहाने पर बड़े भू-भाग को मिट्टी से पाटकर उस पर बगैर अनुमति दुकानें बनवाई जा रही हैं। भूखण्ड मालिक ने कई स्थायी व अस्थायी दुकानें किराए पर देकर वसूली भी शुरू कर दी है, जबकि नगर परिषद बेखबर बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

afjal khan

•

Updated: 9 Feb 2016, 3:21 AM IST

शहर के पास हाइवे पर रामेश्वर महादेव मंदिर के पास नाले के मुहाने पर बड़े भू-भाग को मिट्टी से पाटकर उस पर बगैर अनुमति दुकानें बनवाई जा रही हैं। भूखण्ड मालिक ने कई स्थायी व अस्थायी दुकानें किराए पर देकर वसूली भी शुरू कर दी है, जबकि नगर परिषद बेखबर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हाइवे से मंदिर की ओर जा रहे एकल सड़क और नाले के बीच एक पूर्व पार्षद की कथित तौर पर पुश्तैनी जमीन बताई जा रही है। यहां पिछले कई सप्ताह से सैकड़ों ट्रॉलियां मिट्टी व मलबा डालकर भराव किया गया। कई लोगों ने इसे देखकर चिंता जताई है।

नाले पर कब्जे की भी आशंका
यह नाला (तालेड़ी) सुन्दरचा पंचायत की पहाडिय़ों से बहकर आता है, जो हाइवे को पार करने के बाद मंदिर के निकट से गुजरता आगे बढ़ता है। जानकारों ने बताया कि पूर्व में इस नाले से अच्छा जलप्रवाह होता था, जिससे निचले इलाके के कुएं और खेत सरसब्ज होते थे।

फोरलेन निर्माण के दौरान नाले की थोड़ी जगह छोड़ी गई, लेकिन पीछे की ओर नाला सिमटता नजर आ रहा है। रामेश्वर मंदिर व्यवस्था समिति सदस्यों का कहना है कि नाले का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हुआ है, जिसके बारे में पूर्वमें प्रशासन को अवगत कराया गया।

अवैध बनी हैं दुकानें
पाटे गए हिस्से पर अवैध दुकानें बनवाकर इनमें वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस पर ट्रक व अन्य भारी वाहन खड़े रहते हैं, वहीं ढाबे, वाहनों की वर्कशॉप, टायर की दुकानें संचालित हो रही हैं। बताया गया कि इन्हें दो से पांच हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर दे दिया। नगर परिषद इससे अनभिज्ञ है।

इस साल खाली रहा एनिकट
समिति सदस्यों ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व यहां छोटा एनिकट बनवाया गया, जो नाले के बरसाती पानी से भरता था। इस वर्ष इसमें पानी नहीं आया। आशंका है कि प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि नाले पर भराव भी खातेदारी जमीन से ज्यादा इलाके में किया है। उन्होंने प्रशासन से रिकॉर्ड की जांच और सीमांकन की मांग की है।

हमें नहीं पता, जांच करेंगे
नाले की वास्तविक जगह का पता करेंगे। वैसे अदालत के निर्देश हैं कि प्राकृतिक बहाव प्रभावित न हों, बाकी नियमानुसार निर्माण किया जा सकता है। सोमवार को रिकॉर्ड के मुताबिक मौके पर जांच की जाएगी।
हंसमुख कुमार, तहसीलदार, राजसमंद

नहीं ली है निर्माण की अनुमति
उस जगह किसी तरह के निर्माण की अनुमति लेने की मुझे कोईजानकारी नहीं है। पता करवाता हूं। अगर नियम विरुद्ध काम हुआ है, तो कार्रवाईकरेंगे।
बृजेश रॉय, आयुक्त, नगर परिषद

इसकी जांच होनी चाहिए
इसकी जांच होनी चाहिए। नाले का पूर्व में प्राकृतिक बहाव क्षेत्र काफी विस्तृत था। पूरी आशंका है कि नाले की जमीन पर कब्जा हो गया है। समिति इसके लिए लडऩे को तैयार है।
जगदीश लड्ढा,
सदस्य, रामेश्वर मंदिर प्रबंध समिति