13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना हथियार बेटियां करेंगी अपनी आत्मरक्षा

राजधानी के बाद अब प्रदेशभर में शुरु होगा 'पिंक बेल्ट क्लब'

2 min read
Google source verification
pink belt

women commission

राजधानी के बाद अब प्रदेशभर में शुरु होगा 'पिंक बेल्ट क्लब'
—बिना हथियार बेटियां करेंगी अपनी आत्मरक्षा
—जयपुर व कोटा के बाद अब पूरे प्रदेश में क्लब खोलने की तैयारी

जयपुर ?
स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं और महिलाओं को सशक्त करने का बीड़ा राज्य महिला आयोग ने उठाया है। महिलाओं और छात्राओं को मानसिक रुप से मजबूत करने, आत्मबल बढ़ाने, साइबर क्राइम से सुरक्षा व कानून की जानकारी देने के लिए आयोग ने हाल ही में जिस पिंक बेल्ट क्लब की शुरुआत की है उसे अब पूरे प्रदेश में शुरु करने की मुहिम चलाएगा आयोग।
आयोग के अनुसार ये क्लब ना सिर्फ बेटियों को कानूनी जानकारी देगा बल्कि उन्हें स्वयं ही अपनी आत्म रक्षा करने से लेकर हौंसला बढ़ाने तक के लिए प्रेरित कर रहा है। हाल ही में जयपुर के बाद कोटा में इस क्लब की शुरुआत की गई है। और अब अन्य जिलों में इसे शुरु करने की तैयारी चल रही है। ताकि प्रदेश की सभी बेटियों को इसका लाभ मिल सके।

बोली अध्यक्ष—अत्याचार का प्रतिकार करें बेटी———
आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें विधिक के साथ—साथ मानसिक व शारीरिक रुप से इतना मजबूत करना है कि वे अपने पर होने वाले किसी भी तरह के अत्याचार का प्रतिकार कर सकें और स्वयं अपनी सुरक्षा कर सके। शर्मा ने कहा कि इस क्लब की शुरुआत करने के पीछे मकसद है एक ऐसी टीम का गठन करना जो बिना किसी हथियार के सशक्त हो और बाकी महिलाओं की भी रक्षा कर सके।

पिंक बेल्ट क्लब से ये होगा फायदा————
—बेटी जानेंगी साइबर क्राइम से सुरक्षा
—छेड़छाड़ होने पर कहां करें शिकायत
—थानों में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर क्या करें
—सेल्फ डिफेंस का मिलेगा प्रशिक्षण
—महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न एप्स की मिलेगी जानकारी

ऐसे हुई है क्लब की शुरुआत—
महिला आयोग ने पिछले महीने 25 अप्रेल को जयपुर में पिंक बेल्ट क्लब की शुरुआत की है। इसमें स्कूल व कॉलेज की करीब 400 छात्राओं को आत्मरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां दी गई। साथ ही अलग—अलग लड़कियों के समूह बनाकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी की गई। ये प्रशिक्षण सभी जिलों की चयनित बालिकाओं को दिया जाएगा। ये बालिकाएं ट्रेंड होने के बाद बाकी बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाएंगी।