फिटकासनी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक डंपर ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से उस पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जबरदस्त हंगामा मच गया। आक्रोशित गांव वालों और शिक्षकों ने रास्ता जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। उनकी समझाइश के बाद लोग किसी तरह शांत हुए और करीब चार घंटे बाद रास्ता खोला जा सका।