ये है आग्नेय में लगाने का कारण
मनीप्लांट को आग्नेय में यूं ही नहीं लगाया जाता। इसके पीछे भी एक कारण है। आग्नेय यानी दक्षिण-पूर्व दिशा... इस दिशा के देवता गणेश हैं। गणेश चूंकि अमंगल का नाश करते हैं, ऐसे में मनीप्लांट आग्नेय में लगाना शुभ रहता है। वहीं इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र करते हैं, जो ऐश्चर्य देने वाले हैं। साथ ही शुक्र सुख समृद्धि भी लाते हैं। इसी वजह से मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाया जाता है।