19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / World Heritage Day 2023: पर्यटन स्थलों पर रौनक, संग्रहालयों और स्मारकों में सैलानियों का नि:शुल्क प्रवेश

World Heritage Day 2023: पर्यटन स्थलों पर रौनक, संग्रहालयों और स्मारकों में सैलानियों का नि:शुल्क प्रवेश

पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Giriraj Prasad Sharma

•

Updated: 18 Apr 2023, 9:28 AM IST

World Heritage Day 2023: पर्यटन स्थलों पर रौनक, संग्रहालयों और स्मारकों में सैलानियों का नि:शुल्क प्रवेश

World Heritage Day 2023: पर्यटन स्थलों पर रौनक, संग्रहालयों और स्मारकों में सैलानियों का नि:शुल्क प्रवेश

जयपुर। विश्व विरासत दिवस पर मंगलवार को संग्रहालयों और स्मारकों में सैलानियों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। सुबह से ही इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। सुबह संग्रहालयों व स्मारकों पर रंगोली की गई।


राजधानी के जंतर—मंतर, अल्बर्ट हॉल, हवामहल, आमेर महल, नाहरगढ़ आदि पर्यटन स्थलों पर राजस्थानी लोकरंग बिखर रहे है। सुबह से ही पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। इसके साथ ही लोककलाकार राजस्थानी लोकरंग की प्रस्तुति दे रहे है। इस बीच शहनाई वादन हो रहा है। आमेर महल में शाम को कालबेलियाई लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं लोक कलाकारों का सम्मान होगा।

यह भी पढ़ें : MP की 10 धरोहर यूनेस्को की सूची में हो सकती हैं शामिल

अल्बर्ट हॉल में 'आजाद की शौर्य गाथा' प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां शाम को लोकरंग बिखरेंगे, वहीं पर्यटको का तिलक लगाकर व टॉफी देकर स्वागत किया जा रहा है। जंतर—मंतर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हैरिटेज संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। हवामहल में भी पर्यटकों का स्वागत किया जा रहा है, वही लोकरंग बिखर रहे हैं।