ईको सिस्टम के लिए बाघ क्यों जरूरी हैं?
बाघों को बसाने या बचाने के लिए हमें जंगल की जरूरत होती है और जंगल ही हमारी जरूरतों को पूरा
करने का प्रमुख जरिया है। फेस्ट ऑक्सीजन, पानी, वन संपदा के साथ ही पारिस्थितिक तंत्र को बचाए रखने में इनकी भूमिका होती है। टाइगर रिजर्व के बहाने ही सही हमने देश में 76 हजार वर्ग किमी क्षेत्र को संरक्षित कर रखा है, अन्यथा ये भी इंसानों की जरूरतों का हिस्सा बन जाता। इसके अलावा जंगलों से सभ्यताओं का सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। हमारी संस्कृति में भी पेड़, जंगल और वन्यजीवों को किसी न किसी रूप में पूजा जाता है। यही आस्था हमें प्रकृति के प्रति दया भाव और संरक्षण की सीख देती है।