
झुंझुनू के लाल जगदीप धनखड़ बने देश की 14वें उप राष्ट्रपति
राजस्थान के रहने वाले जगदीप धनखड़ देश के उप-राष्ट्रपति बने। धनखड़ देश के 14 वें उपराष्ट्रपति है। धनखड़ की देश सेवा और कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी को देखते हुए सरकार ने राजस्थान के इस लाल को उपराष्ट्रपति पद के लिए नमित किया। धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को हराकर जीत हासिल की।
विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा
राजस्थान के नाथद्वारा में बनी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ने एक नया आयाम स्थापित किया है। इस प्रतिमा के स्थापित होने से साल 2022 खास बन गया है। नाथद्वारा में शिव प्रतिमा का वजन 3 हजार टन है और यहां कैफेटेरिया, गार्डन समेत कई सुविधाएं है। मूर्ति इतनी मजबूत है कि ढाई हजार साल तक इसी तरह खड़ी रहेगी।
मानगढ़ में एक मंच पर दिखे सीएम गहलोत और पीएम मोदी
एक ही मंच पर जब पीएम मोदी और सीएम अशोक साथ दिखे तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह साल की बेहतर तस्वीरों में से एक है। बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के दौरान दोनों ने मंच साझा किया। इस कार्यक्रम के कई मायने थे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अशोक गहलोत की तारीफ भी की थी। पक्ष और विपक्ष के संतुलन की फोटो लोगों ने खूब पसंद किए।
2022 में खेल ने बनाई पहचान
राजस्थान ने स्पोर्ट्स में एक अलग ही पहचान बनाई है। 2022 में पहली बार ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कुल 30 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान ने खेल की दुनिया में इस साल अच्छा रिकॉर्ड बनाया है।
इन्वेस्टर राजस्थान समिट 2022
राजस्थान में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर समिट राजस्थान का आयोजन किया गया था। साल 2022 में ये समिट राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। इसमें देश- विदेश के कई फेमस उद्योगपति शामिल हुए थे। इन्वेस्टर समिट में 10 लाख करोड़ का निवेश होगा।
Updated on:
31 Dec 2022 04:40 pm
Published on:
31 Dec 2022 04:40 pm
