3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: आज से चार दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

Weather Update: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान में चार दिन अब आंधी, बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। प्रदेश के 19 जिलो में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान किसानों को भी अपनी फसल को सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यलो अलर्ट का मतलब आंधी और तूफान से है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 16 Mar 2023, 10:56 AM IST

weather_update.jpg

Weather Update

weather update मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। जयपुर मौसम विभाग ने बताया है कि राजस्थान में चार दिन अब आंधी, बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। प्रदेश के 19 जिलो में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान किसानों को भी अपनी फसल को सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यलो अलर्ट का मतलब आंधी और तूफान से है।

भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया है कि अलवर, टोंक, बूंदी, नागौर, अलवर, भरतपुर, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बूँदाबाँदी और हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

21 मार्च तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बारिश के साथ आंधी आने, आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इससे तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 17 से 19 मार्च तक सर्वाधिक रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवा भी चलेगी।