पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय पशु मेला का आगाज नवंबर में होने जा रहा है। ऐसे में सर्दी की शुरुआत में आपको यहां अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। देश-विदेश से कई व्यापारी यहां आते हैं और पशुओं की बोली लगती है। साथ ही कंगन, कपड़े, वस्त्र और कपड़ों से भरी हस्तकला की दुकानें भी सजती हैं। ऊंटों में प्रतिस्पर्धा आयोजित होती है और फिर संगीत, गीत और प्रदर्शनियों का मंचन होता है। इस साल यह मेला 2 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित होगा। आप भी अपने परिवारवालों के साथ जरूर पुष्कर पधारे।