24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

crime news : सट्टे के आरोप में 2 गिरफ्तार, 6370 रुपए जब्त

पोकरण पुलिस ने कस्बे में 2 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गुब्बाखाई करने के आरोप में 2 जनों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Soni

•

Updated: 8 Jul 2023, 7:57 PM IST

crime news : सट्टे के आरोप में 2 गिरफ्तार, 6370 रुपए जब्त

पोकरण. गुब्बाखाई करने के आरोप में 2 जनों को किया गिरफ्तार।

पोकरण. पुलिस ने कस्बे में 2 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गुब्बाखाई करने के आरोप में 2 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल खेतसिंह सांखला कस्बे में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबीर से इतिला मिली कि कुम्हारों की प्रोल में एक व्यक्ति गुब्बाखाई कर रहा है। जिस पर पुलिस बल ने कुम्हारों की प्रोल में पहुंचकर मुखबीर की इतिला अनुसार एक जगह दबिश दी तो यहां एक व्यक्ति जुए सट्टे की पर्चियां काटता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा और यहां खड़े अन्य 2-3 लोग गलियों में भाग गए। पुलिस बल ने आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पाली के सोजत में झुम्पेलाव निवासी रविन्द्रसिंह पुत्र शंभूसिंह बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से डायरी, पेन, कार्बन, पर्चियां व 6 हजार रुपए जुआ राशि बरामद की और उसे गिरफ्तार किया। इसी प्रकार हेड कांस्टेबल रोहित पालीवाल को भी कस्बे में गश्त के दौरान मुखबीर से इतिला मिली कि व्यास सर्किल के पास एक व्यक्ति गुब्बाखाई कर रहा है। जिस पर पुलिस बल ने व्यास सर्किल पहुंचकर मुखबीर की इतिला अनुसार एक दुकान में दबिश दी। यहां एक व्यक्ति सट्टे की पर्चियां काट रहा था। पुलिस बल ने उसे दस्तयाब किया। जबकि यहां खड़े 3-4 जने गलियों में भाग गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फलोदी के केशवनगर निवासी रवि पुत्र ललितप्रसाद बताया। पुलिस ने उस गुब्बाखाई के आरोप में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पेन, डायरी, कार्बन, सट्टे की पर्चियां व 370 रुपए बरामद किए। पुलिस ने दोनों मामले अलग-अलग दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।