
Patrika news
जैसलमेर . बिजली चोरी निरोधक की विजीलेंस टीम का बिजली चोरी रोकने का अभियान अब भी जारी है। विभाग की विजीलेंस टीम ने नलकूप पर वन फेस की बिजली को थ्री फेस बनाकर चलाने का भांडाफोड़ कर 4.50 लाख की बिजली चारी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इस बिचली चोरी के मामले में सबंधित पर जुर्माना लगाया है।
यहां पकड़ी बिजली चोरी
गांव भू में बुधवार को सिंगल फेज ट्रांसफार्मर से थ्री फेज बना नलकूप चलाते हुए बिजली चोरी पकड़ी। डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता अमित मीणा की टीम ने हीरदान के नलकूप पर निगम की ओर से जारी ट्रांसफार्मर में एक फेज में अंकुड़ी डालकर कैपेसिटर से सिंगल फेफ से थ्री फेज बनाने के संयंत्र से नलकूप चलते हुए करीब 4.5 लाख रुपए की विद्युत चोरी पकड़ी गई। इस पर टीम ने संयंत्र, केबल व अन्य सामान जब्त कर विद्युत सम्बन्ध विच्छेद कर दिया। कार्रवाई में तकनीकी कर्मचारी गिरधारीराम, कमलजीत, सोहनलाल एवं भगवानाराम शामिल रहे।
ऐसे ही कनिष्ठ अभियन्ता रामगढ़ अशोक डूडी की ओर से विभिन्न गांवों में सतर्कता जांच के दौरान 1.80 लाख की चोरी पकड़ी गई। सेरावा में पदमसिंह, हाथीसिंह, सतरवाली में शरीफ खान, मोहम्मद खान, फतेह मोहम्मद, शेरू खां, शाह मोहम्मद व गुलाब खां मंगलिया, खींया में अमानाराम, रामगढ़ में कमल किशोर के यहां जांच के दौरान बिजली की चोरी पाई गई। इस पर जांच प्रतिवेदन तैयार किए गए। जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर मामाल दर्ज करवाया जाएगा।
दिसबंर तक लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश
जैसलमेर . जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की तिमाही बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिला कलक्टर के.सी. मीना ने सभी बैंकों की ओर से सरकारी योजनाओं में नगण्य प्रगति के लिए निराशा प्रकट की तथा सभी सरकारी योजनाओं के लक्ष्य दिसम्बर माह में आवश्यक रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के ओ.पी. कविया ने सभी बैंकर्स को गरीब लोगों को प्राथमिकता से ऋण देने के लिए प्रेरित किया। नाबार्ड की ओर से तैयार वर्ष 2018-19 की संभावना युक्त योजना 36 करोड़ का अनुमोदन किया। रामगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक की दोनों शाखाओं के मर्जर का अनुमोदन किया गया। लीड बैंक अधिकारी आर.के. भंवरायत ने बैंकिंग के आंकड़ों को प्रस्तुत किया।
Published on:
30 Nov 2017 09:40 am

बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
