5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISLAMER NEWS- जंगल में पानी के पास लगी आग ने मचा दिया…

नहरी क्षेत्र में लगी आग, सेना के जवान व वनकर्मियों ने पाया काबू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 17 Mar 2018, 10:30 PM IST

Jaislamer patrika

patrika news

- करीब एक किमी क्षेत्र में झाडिय़ां व पेड़ जले
नाचना (जैसलमेर) . गांव से करीब 8 किमी दूर इन्दिरा गांधी मुख्य नहर 1254 आरडी नाचना हेड रेग्यूलेटर के पास वनपट्टी में शनिवार दोपहर 2 बजे आग लग गई। इस पर सेना के जवानों व वनकर्मियों ने दो घंटे मशक्कत कर आग पर काबू किया।
आग के दौरान तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। धुआं उठता देख वनकर्मियों ने सेना के समाघात इंजीनियरिंग प्रशिक्षण शिविर पर सूचना दी। सेना 475 इंजीनियरिंग कोर के जवान मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू के प्रयास शुरू किए। वन विभाग के रेंजर सुभाष शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक बांकसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। आग से एक किमी परिधि में बबूल की झाडिय़ां व अन्य पेड़ जलकर राख हो गए। करीब दो घंटे मशक्कत कर काबू किया।