10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS~ जैसलमेर भ्रमण कर गुजरात लौट रहे इस सैलानी का हुआ भीषण एक्सीडेण्ट, देखकर कांप जाएंगे…

कार पलटने से सैलानी घायल , नेशनल हाइ-वे पर हुआ हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 7 Jun 2018, 4:35 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

फतेहगढ़(जैसलमेर). उपखंड मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर जैसलमेर की ओर नेशनल हाइवे -68 पर बुधवार को अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार पलटने से उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।जानकारी के अनुसार जैसलमेर से अहमदाबाद गुजरात जा रहीं स्विफ्ट कार फतेहगढ़ से चार किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार अहमदाबाद गुजरात निवासी किरणभाई (26) पुत्र अजयभाई घायल हो गया। सूचना मिलने पर सांगड़ पुलिस हेड कांस्टेबल आसूराम चौधरी मय जाब्ता घटना स्थल पहुंचे। घायल को इलाज के लिए पीएचसी फतेहगढ़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाड़मेर रैफर किया गया। आपातकालीन108एम्बुलेंस के पायलट अजयसिंह व ईएमटी जितेंद्र गर्ग 108 एम्बुलेंस से बाड़मेर जिला चिकित्सालय ले गए। किरणभाई सपरिवार जैसलमेर घूमने के बाद वापस अहमदाबाद जा रहा था।