इसी दौरान देर रात्रि एक बजे बाद मंदिर के उत्तर दिशा की तरफ कुछ ही दूरी पर ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया तथा ट्रैक्टर का हुक टूट जाने से उसकी ट्रोली भी पलटी खा गई, जिससे उसमें सवार किशनकंवर (55) पत्नी झुंझारसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवकंवर, जसुकंवर, जालमसिंह, आसूकंवर, देवीसिंह, भंवरकंवर, हेमकंवर, लीला, स्वरूपसिंह, कमलाकंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।