
patrika news
जैसलमरे. अफगानिस्तान से भारत वीजा पर आए अफगानिस्तान के नागरिकों को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संयुक्त पूछताछ के बाद अब उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। जहां उनसे एक बार फिर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को जिले के मोहनगढ में जडीबूटी औशधी बैच रहे दो अफगानी नागरिकों को सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया और पुलिस को सुपुर्द्ध कर दिया। जिसके बाद गत पांच दिनो तक संयुक्त पूछताछ के बाद दोनों को दिल्ली स्थित सुरक्षा एजेंसी के मुख्यालय भेजा जाएगा। जहां उच्च स्तर पर उनके बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि गौरतलब है कि
दिल्ली भेजने के दिए निर्देश
मोहनगढ़ में पकड़े गए दोनों अफगानी नागरिकों को संयुक्त पूछताछ के बाद दिल्ली भेजने के दिए निर्देश
मोहनगढ़ कस्बे में शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों ने दो अफगानी नागरिकों को हिरासत में लेकर पुलिस को सुपुर्द किया था। दोनों अफगान नागरिकों को शनिवार व रविवार को जिला मुख्यालय पर संयुक्त पूछताछ के लिए ले जाया गया। जहां सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ की गई। संयुक्त पूछताछ में दोनों अफगान नागरिकों नईम मुलाए व मोहम्मद परवेज के पास से कोई संदिग्ध जानकारी नहीं पाई गई। इसके चलते सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारियों द्वारा दोनों अफगानी नागरिकों को दिल्ली में उच्चायुक्त में भेजने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना मोहनगढ़ के कार्यवाहक थानाधिकारी शंकर लाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार दोनों अफगान नागरिकों को दिल्ली पहुंचाया जाएगा।
पांच दिन पहले पकडे गए थे
मोहनगढ़ कस्बे में पांच दिन पहले अफगानी नागरिकों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लेकर मोहनगढ़ पुलिस को सौंपा गया। दोनों ही अफगान नागरिक मोहनगढ़ कस्बे में जड़ी बूटी बेचने के लिए आए थे। इन दोनों के पास जैसलमेर तक का वीजा था। प्रतिबंधित क्षेत्र का मालूम नहीं होने के कारण मोहनगढ़ पहुंच गए ।सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिलने के बाद हिरासत में लेकर मोहनगढ़ पुलिस को सौंपा। मोहनगढ़ पुलिस जांच करने के बाद शनिवार को जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों को सौंपेगें। जहां पर संयुक्त पूछताछ की जाएगी। दोनों अफगान नागरिकों के नाम नईम मुलाए व मोहम्मद परवेज बताया जा रहा है। मोहनगढ़ पुलिस थानाधिकारी महेंद्र सिंह खींची ने दी जानकारी। दोनों काबुल के रहने वाले।
Published on:
13 Dec 2017 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
