
Patrika news
नाचना(जैसलमेर). उपनिवेशन उपायुक्त कार्यालय नाचना में चल रही भूमि घोटाले की जांच को लेकर उपनिवेशन आयुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को एक विभागीय टीम नाचना पहुंची व जांच शुरू की। गौरतलब है कि उपनिवेशन उपायुक्त नाचना क्षेत्र में नहरी भूमि के दावों व फैसलों में कथित अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से जांच की जा रही है। जमीन घौटाले को लेकर लोकायुक्त जयपुर में दर्ज शिकायतों पर मंगलवार से विभागीय जांच शुरू की गई। आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर की ओर से विभागीय जांच दल का गठन किया गया। जांच दल के मुखिया व अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन जैसलमेर प्रहलाद मीणा के निर्देश पर मंगलवार को जांच दल के सदस्य व सहायक राजस्व लेखाधिकारी श्रीराम मीणा, रीडर बद्री रंगा ने नाचना पहुंचकर भूमि घौटाले से संबंधित पत्रावलियों की जांच शुरू की। जांच दल की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि नौ फरवरी 2016 से स्मॉल पेस, मीडियम पेस, नहर नर्सरी में आई भूमि का तबादला या फिर न्यायालय के आदेशों की पालना में भूमि आवंटन के रखे गए कार्यक्रम में नियमानुसार आवंटन हुआ है या नहीं। इसी के साथ यहभी जानकारी ली जा रही है कि भूमि आवंटन की आड़ में साधारण आवंटन भी किए गए है या नहीं। यदि किए गए है, तो नियमानुसार है या नियम विरुद्ध। इन तथ्यों को लेकर जांच की जा रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में राज्य सरकार की ओर से साधारण आवंटन कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई थी। उसके पश्चात् विभाग की ओर से साधारण भूमि का आवंटन नहीं किया गया। ऐसे में जांच दल की ओर से विशेष रूप से नौ फरवरी 2016 को हुए आवंटन की पत्रावलियों की जांच की जा रही है। जांच दल की ओर से संपूर्ण रिपोर्ट आयुक्त उपनिवेशन को सुपुर्द की जाएगी।
Published on:
23 May 2018 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
