19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Chitrakoot / …तो क्या सरकारी कॉलेज में हुई थी सामूहिक नकल ?

…तो क्या सरकारी कॉलेज में हुई थी सामूहिक नकल ?

-महाविद्यालय प्रशासन ने आरोप को नकारा, कहा बरती गई थी सख्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्रकूट

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 7 Jul 2017, 9:58 PM IST

pokaran collage

pokaran collage

पोकरण. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय से संबद्ध पोकरण राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय ने रोक दिया है। स्वयंपाठी व अन्य महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परिणाम घोषित हो चुका है, लेकिन स्थानीय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का परिणाम घोषित नहीं होने से विद्यार्थी असमंजस में है। विश्वविद्यालय प्रशासन की मानें तो परीक्षा परिणाम को रोकने का कारण सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। उधर, स्थानीय महाविद्यालय प्रशासन का तर्क है कि परीक्षा के दौरान सख्ती बरती गइ्र्र थी, नकल का सवाल ही नहीं है। फिलहाल महाविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय प्रबंधन से बातचीत कर रहा है, लेकिन परीक्षा दे चुके 82 विद्यार्थी परिणाम नहीं होने से दुविधा में है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय की ओर से बीए तृतीय वर्ष का गुरुवार को परिणाम घोषित किया गया। घोषित होने के बाद स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के नियमित छात्र छात्राओं की ओर से परिणाम देखने के लिए वेबसाइट चेक की गई, तो उनका परिणाम नहीं खुला। ऐसे में छात्र-छात्राओं की ओर से महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में संपर्क किया, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनका परिणाम रोका गया है। जबकि जेएनवीयू से संबद्ध शेष महाविद्यालयों में अध्ययनरत व स्वयंपाठी छात्र छात्राओं का परिणाम जारी किया जा चुका है।

सामूहिक नकल की सूचना

जब परिणाम घोषित नहीं होने की जानकारी मिली, तो इस संबंध में महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में संपर्क किया गया। सूत्रों के अनुसार कॉपियां जांचने वाले परीक्षकों की ओर से विश्वविद्यालय में नकल की शिकायत की गई है, जिस पर जालोर, बाड़मेर व जैसलमेर जिले के चार महाविद्यालयों का परिणाम रोका गया है। शिकायत की जांच में साबित हुआ है कि राजकीय महाविद्यालय में परीक्षार्थियों की ओर से सामूहिक नकल की गई है।

दुविधा में पीटीईटी के विद्यार्थी

परिणाम जारी नहीं होने के कारण विशेष रूप से पीटीईटी के छात्र छात्राओं को खासी परेशानी हुई। पीटीईटी में चयनित विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि शुक्रवार तथा शेष दस्तावेज सत्यापन व जमा करवाने की अंतिम तिथि शनिवार है। ऐसे में परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने के कारण उनके समक्ष शुल्क जमा करवाने को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थी शुक्रवार को स्थानीय राजकीय महाविद्यालय व जोधपुर स्थित विश्वविद्यालय के कार्यालय में संपर्क करते नजर आए।

रोका गया है परिणाम

विश्वविद्यालय की ओर से हिन्दी साहित्य में नकल का प्रकरण बताते हुए बीए तृतीय वर्ष का परिणाम रोका गया है। महाविद्यालय में पूरी तरह सख्ती बरती गई थी तथा किसी भी तरह का नकल का प्रकरण सामने नहीं आया था। इस संबंध में विश्वविद्यालय में बातचीत की जा रही है।

-डॉ. रमा अरोड़ा, व्याख्याता व नॉडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय, पोकरण।