
जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में ईद का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं रामपुरा स्थित ईदगाह स्थल पर सुबह नौ बजे के करीब ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद से पहले दिन मुस्लिम समुदाय की महिलाओं व पुरूषों द्वारा जमकर खरीददारी की गई।

ईद की खरीददारी करने के लिए दूर दराज के इलाकों से विभिन्न साधनों से मोहनगढ़ पहुंचे। बस स्टेण्ड में आई मणिहारी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ लगी रही।

महिलाओं द्वारा चूड़ियां, चप्पल, नैल पॉलिश, लिपस्टिक सहित अन्य सौन्दर्य प्रसाधनों की खरीदी गई। वहीं रेडिमेड गारमेंट्स की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। सिलाई की दुकान पर नए कपड़े सिलवाने वालों की भीड़ लगी रही।

कस्बे के रेडिमेड, गारमेंट्स, डिपार्टमेंटल स्टोर, शू स्टोर आदि पर मुस्लिम महिलाओं व पुरूषों की भीड़ देखने को मिली। ईद से पूर्व कस्बे के बाजार मुस्लिम समुदाय के कपड़ों की स्टालें व ठैले लगाए गए। जिसमें खरीददारों द्वारा जमकर खरीददारी की गई।

ईद को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मोहनगढ़ से चलने वाली बसों व अन्य साधनों में मुस्लिमों की काफी भीड़ देखने को मिली।